Wednesday, July 23, 2025
Homeअंबिकापुरअंबिकापुर को स्वच्छता में फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, राष्ट्रपति के हाथों नगर...

अंबिकापुर को स्वच्छता में फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, राष्ट्रपति के हाथों नगर निगम को मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली/अंबिकापुर: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंबिकापुर नगर निगम ने एक बार फिर पूरे देश में सरगुजा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। ‘सुपर स्वच्छ लीग’ के अंतर्गत 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में अंबिकापुर नगर निगम को सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में देश की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत और नगर निगम आयुक्त को यह पुरस्कार सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

नगर निगम को यह सम्मान स्वच्छता में निरंतर बेहतरी और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि से अंबिकापुर शहरवासी बेहद गौरवान्वित हैं।

नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की मेहनत और जनता के सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है। शहर की गलियों से लेकर कचरा प्रबंधन तक हर स्तर पर स्वच्छता की मिसाल कायम की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments